Sports Car का मजा उठाएं इस BMW SUV के साथ, जानें कीमत

BMW XM SUV
BMW XM SUV

BMW SUV: सितंबर 2022 में बीएमडब्ल्यू ने इसे पेश किया। अब इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर दिया गया है। BMW XM की भारतीय बाजार में कीमत 2.60 करोड़ रुपए रखी गई है। 1978 में M1 के लॉन्च के बाद M ब्रांड के तहत लॉन्च की गई XM दूसरी स्टैंडअलोन कार है। BMW XM हाइब्रिड तकनीक के साथ आने वाली कंपनी की पहली SUV कार है।

यह एसयूवी महज 4.3 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 270 किमी प्रति घंटा है। हालांकि, भारतीय सड़कों पर इतनी गति से गाड़ी चलाना एक असंभव काम है।

BMW XM SUV इंजन

BMW XM में 4.4-लीटर पेट्रोल ट्विन टर्बो चार्जर इंजन है। यह इंजन 644 bhp की पावर और 800 Nm का टॉर्क आउटपुट देता है। इस इंजन के साथ आपको 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

इस एसयूवी में प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है। एसयूवी की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 25.7 kWh की बैटरी मिलती है। यह बैटरी 88 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है। इस एसयूवी के साथ 7.4 kWh का एसी फास्ट चार्जर भी मिलता है।

BMW XM SUV Top Speed

BMW XM की टॉप स्पीड 250 kmph है, वहीं अगर ग्राहक M ड्राइवर ऑप्शन को चुनते हैं तो इस SUV की टॉप स्पीड 270 kmph होगी. वही मॉडल महज 4.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

BMW XM SUV फीचर्स

इस एसयूवी के फीचर्स भी जबरदस्त हैं। इसके इंस्ट्रूमेंट पैनल के उपरी हिस्से में ब्राउन विंटेज लेदर की इंटीरियर फिनिश दी गई है। इसमें सॉफ्ट लेदर डोर ट्रिम पैनल भी हैं। इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम में 20 स्पीकर्स और 1475 वॉट का एम्प्लीफायर वाला बोवर्स एंड विल्किंस डायमंड सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है। इस एसयूवी में 4 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हैंड्स फ्री टेल गेट और कुछ अनोखे शानदार फीचर्स मिलते हैं।

DisclaimerThe Data And Costs Listed Here Are For A Particular City. They Could Alter With Time. Before You Purchase Kindly Double-Check All The Information.
E Vehicles Mart Does Not In Any Way Endorse Or Promote Any Particular Vehicle Or Brand; This Information Is Added Solely For Educational Purposes.

Okaya Faast F2T Electric Scooter: Price, Specs, and More BGauss C12 Electric Scooter: Price, Specs, and More Okinawa Dual 100 Electric Scooter: Price, Spec, and Range Hero Vida V1 Electric Scooter: Price, Specs, and More Kinetic Green Zing HSS Electric Scooter: Price, Specs, and Range