Ultraviolette F77 Electric Bike: अल्ट्रावॉयलेट F77 इलेक्ट्रिक बाइक जल्द ही ऑटो मार्केट में दस्तक देगी। लोग भी इसका इंतजार कर रहे हैं। यह इलेक्ट्रिक बाइक एक स्पोर्ट्स बाइक है। लोग इसके डिजाइन और पावरट्रेन को भी पसंद कर रहे हैं। वहीं, कंपनी ने बताया है कि Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक बाइक को इसी साल 24 नवंबर को लॉन्च करेगी।
बता दें कि 23 अक्टूबर 2022 से F77 इलेक्ट्रिक बाइक की प्री-बुकिंग शुरू की जा रही है। कंपनी जल्द ही इस बाइक को भारत लाने वाली है। इसे आप महज 10,000 रुपये में बुक करा सकेंगे।
कंपनी पिछले 5 साल से इस बाइक को डेवलप और टेस्ट कर रही है। इसमें आपको जबरदस्त रेंज के साथ आकर्षक स्पोर्टी लुक देखने को मिलेगा। कंपनी ने हिमाचल प्रदेश से केरल तक सड़क पर इसकी टेस्टिंग की है। कंपनी का कहना है कि उसे 190 देशों से 70 हजार से ज्यादा प्रीलॉन्च बुकिंग इंटरेस्ट मिला है।
आपको बता दें कि इस बाइक की 5 साल पहले से टेस्टिंग की जा रही है और अब यह इसी साल लॉन्च होने के लिए तैयार दिख रही है। Ultraviolette F77 को 3 वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 3 बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाएगा। यह बाइक 130 किमी से 150 किमी के बीच की रेंज देगी। इसे स्टैंडर्ड चार्जर या फास्ट चार्जर से 1.5 घंटे से 5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।
यह इलेक्ट्रिक बाइक 33.5 hp की मैक्सिमम पावर और 90 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगी। यह 147 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। महज 2.9 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे और 7.5 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम। इसमें टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें कई तरह की जानकारियां मिलेंगी। इस बाइक में बेस्ट इन क्लास और एडवांस फीचर्स मिलेंगे। देखा जाए तो इस इलेक्ट्रिक बाइक का सभी को बेसब्री से इंतजार है। वैसे यह इलेक्ट्रिक बाइक परफॉर्मेंस कैसे देगी, यह बाइक के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा।